गरबा का मजा डबल कर देंगे बॉलीवुड के ये गाने


By Sahil17, Oct 2023 12:41 PMnaidunia.com

गरबा के लिए बॉलीवुड सॉन्ग

नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया करने का अपना एक खास महत्व होता है। इस पर्व का आनंद उठाने के लिए आप कुछ बॉलीवुड सॉन्ग को भी डांडिया नाइट में चला सकते हैं।

ढोलीडा सॉन्ग

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गाना ढोलीडा गरबा के लिए परफेक्ट रहेगा। इस गाने की आवाज आपको डांस करने पर मजबूर कर देगी।

बूम पड़ी सॉन्ग

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मजा मा' का सॉन्ग बूम पड़ी भी गरबा के लिए बेस्ट है। इस गाने को जिया श्रेया घोषाल और ओसमान मीर ने अपनी आवाज दी है।

लवयात्री फिल्म का सॉन्ग

आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म 'लवयात्री' का गरबा और डांडिया सॉन्ग भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने को दर्शन रावल और असीस कौर ने अपनी आवाज से सजाया है।

शुभारंभ सॉन्ग

पॉपुलर फिल्म 'काय पो चे' का सॉन्ग शुभारंभ भी गरबा और डांडिया के लिए परफेक्ट सॉन्ग है। इस गाने को श्रुती पाठक और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है।

उड़ी उड़ी जाए

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का गाना उड़ी उड़ी जाए को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने को भी गरबा और डांडिया डांस करने के लिए प्ले किया जा सकता है।

नगाड़े संग ढोल बाजे

दीपिका पादुकोण की पॉपुलर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का गाना नगाड़े संग ढोल बाजे भी काफी पसंद किया जाता है।

गरबो सॉन्ग

ध्वनि भानुशाली का एक नया गाना गरबो हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना भी गरबा से लेकर डांडिया डांस करने के लिए बेस्ट है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Leo ने रिलीज से पहले ही Pathaan को दिया झटका