भारत में 13 अक्टूबर 2023 को फिल्म इंडस्ट्री ने सिनेमा डे के तौर पर मनाया था। जिसमें सिनेमा लवर्स को ऑफर दिया गया था। इस दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा था।
सिनेमा डे वाले दिन फैंस किसी भी फिल्म को सिनेमा में केवल 99 रुपये में देख सकते है। इस ऑफर का सिनेमा लवर्स ने भी जमकर फायदा उठाया हैं।
वैसे तो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन सिनेमा डे वाले दिन मुख्य तौर पर तीन फिल्मों के बीच टक्कर देखी गई।
बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म फुकरे 3 इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल दिखा है। फिल्म ने सिनेमा डे पर 5 करोड़ का बिजनेस किया है।
अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को सिनेमा डे पर रफ्तार मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने इस दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
मिशन रानीगंज ने ओपनिंग 2.8 करोड़ से शुरुआत की थी। फिल्म ने अब तक टोटल 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
शाहरुख खान की फिल्म को सिनेमा में 37 दिन हो चुके है, लेकिन कमाई के मामले में नई फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
जवान ने सिनेमा डे पर कुल 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 632.24 करोड़ हो गया है।