Bollywood Brides: जब दुल्हन बनीं ये बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस, देखिए उनके वेडिंग लुक
By Ekta Sharma2023-02-12, 17:39 ISTnaidunia.com
बाॅलीवुड ब्राइड
बॉलीवुड शादियों में बॉलीवुड ब्राइड के लुक हमेशा अलग ही होते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड डीवा के कुछ खास वेडिंग लुक्स दिखाने वाले हैं।
अनुष्का शर्मा
बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का वेडिंग डे लुक काफी फेमस हुआ था। उन्होंने अपने इस लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था। एक्ट्रेस पाउडर पिंक कलर का लहंगा पहना था।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ क्रिश्चियन वेडिंग करने के बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसमें उन्होंने रेड चिकनकारी वर्क लहंगा पहना था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका और रणवीर ने पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। दीपिका ने एक वेडिंग में बनारसी साड़ी पहनी थी, वहीं एक में सब्यसाची का रेड लहंगा पहना था।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का वेडिंग लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। उन्होंने अपने वेडिंग डे पर सिंपल ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी थी। साथ ही एक लॉन्ग वेल कैरी की थी। ये सब्यसाची ने डिजाइन किया था।
अथिया शेट्टी
अथिया का वेडिंग लुक काफी एलिगेंट था। उन्होंने अपने वेडिंग डे पर पीच कलर का चिकनकारी वर्क लहंगा पहना था। वे इस लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
कियारा आडवाणी
हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंधे हैं। कियारा ने अपने वेडिंग लुक में मनीष मल्होत्रा का तैयार किया बहुत ही सुंदर पिंक कलर का लहंगा पहना था।
Maha Shivaratri: शिवरात्रि के व्रत में इन बातों का रखें ध्यान