अदा शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल में ही एक्ट्रेस की फिल्म द नक्सल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।
अदा शर्मा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। एक्ट्रेस की फिल्म द केरल स्टोरी काफी चर्चाओं में रही थी।
अदा शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 1920 से ही थी। फिल्म में एक्ट्रेस के रोल को पसंद किया था, लेकिन डेब्यू फिल्म सफल नहीं रही थी।
एक्ट्रेस की बॉलीवुड फिल्मी करियर फ्लॉप फिल्मों से भरा हुआ हैं। अदा शर्मा कई बड़े स्टार्स के साथ भी फिल्मों में नजर आई थी, लेकिन फिर भी हिट फिल्म हाथ नहीं लगी।
अदा शर्मा के फिल्म करियर में लंबे समय बाद सीधे ब्लॉकबस्टर फिल्म झोली में आई थी। साल 2023 में आई फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द केरल स्टोरी ने 242.20 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म फैंस को खूब पसंद आई थी।
अदा शर्मा साल 2008 से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में काम करते हुए 15 साल हो चुके हैं। द केरल स्टोरी को छोड़ दें, तो एक्ट्रेस का करियर पूरी तरह से फ्लॉप रहा हैं।
अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ब्लॉकबस्टर रही थी, लेकिन दूसरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। मनोरंजन से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ