क्लासमेट रह चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स


By Sahil08, Jul 2023 12:20 PMnaidunia.com

बॉलीवुड सेलेब्स

फिल्मी दुनिया के कई पॉपुलर सेलेब्स स्कूल टाइम में क्लासमेट रह चुके हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड फिल्मों में श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी कई बार साथ नजर आ चुकी है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि दोनों मुंबई के एक स्कूल में साथ पढ़ते थे।

आमिर खान और सलमान खान

फिल्मी दुनिया में आमिर खान और सलमान खान का नाम दिग्गज अभिनेता की लिस्ट में शामिल है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह दोनों बचपन में एक साथ पढ़े हुए हैं।

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना

पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी एक ही स्कूल से पढ़े हुए हैं। इस बात की जानकारी खुद ट्विंकल ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में दी है।

अर्जुन कपूर और वरुण धवन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर और वरुण धवन की दोस्ती काफी पुरानी है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक ही स्कूल और क्लास से पढ़े हुए हैं।

अथिया शेट्टी और कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी की बेटी एक स्कूल से पढ़ी हुई हैं। कृष्णा-अथिया बचपन सही अच्छी दोस्त हैं। टाइगर श्रॉफ उसी स्कूल से पढ़े हैं, लेकिन वह दोनों से 2 साल सीनियर थे।

करण जौहर और अपूर्व मेहता

बद्री की दुल्हनिया ओके जानू जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अपूर्व मेहता भी बचपन में करण जौहर के क्लासमेट रह चुके हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर

सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर 'तेवर' फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं। सोनाक्षी-अर्जुन मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से पढ़े हुए हैं। अर्जुन ने बताया था कि वह सोनाक्षी के ज्यादा करीब नहीं थे।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Zee5 पर देखें ये बेहतरीन फिल्में