इन सेलेब्स की डेटिंग की उड़ चुकी हैं अफवाहें


By Sahil13, Aug 2023 08:20 AMnaidunia.com

बॉलीवुड सेलेब्स

फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्स किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स की लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं।

रूमर्ड पार्टनर

बॉलीवुड एक्ट्रेस की लव लाइफ से जुड़ी अफवाह तेजी से फैलती हैं। बी टाउन के कई सेलेब्स का नाम एक दूसरे के साथ जोड़कर देखा जाता है। आइए जान लेते हैं कि किन सेलेब्स की डेटिंग कि अफवाहें उड़ चुकी हैं।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ चुका है। दोनों को साथ में एक फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था, जिसके बाद से उनकी डेटिंग के रुमर्स शुरू हुए।

शहनाज गिल

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में काम करने के बाद शहनाज गिल का नाम राघव जुयाल के साथ जुड़ा था।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिसकी वजह से ही फैंस ने मान लिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

पलक तिवारी

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ा था। हालांकि, पलक ने एक इंटरव्यू में इब्राहिम को अपना दोस्त बताया था।

सारा अली खान

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। क्रिकेटर शुभ्मन गिल के साथ उन्हें देखा गया था, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की अफवाह उड़ी थी।

कृति सेनन

कृति सेनन का नाम साउथ एक्टर प्रभास के साथ जुड़ा था। वरुण धवन ने एक टीवी शो में इशारों में कृति पर निशाना साधा था। हालांकि, बाद में कृति ने इसे महज अफवाह बताया।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पंकज त्रिपाठी की 7 बेहतरीन फिल्में, किरदारों से चौंके थे लोग