हाल ही में रवीना टंडन को पद्मश्री अवाॅर्ड 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड के वे कौन से सितारे हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान मिल चुका है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए साल 1984 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पद्मश्री अवाॅर्ड से सम्मानित सेलेब्स में हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है। साल 2000 में हेमा मालिनी को इस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था।
बॉलीवुड की बिंदास क्वीन कंगना रनौत को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। साल 2020 में उन्हें पद्मश्री सम्मान मिला था।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से कमाल करने वाली प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में पद्मश्री अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था।