बॉलीवुड की दुनिया के ज्यादातर पॉपुलर सेलेब्स मुंबई से बाहर के हैं। आज बता रहे हैं कि कौन-कौन से स्टार्स हरियाणा राज्य से है।
बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता रणदीप हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले में 20 अगस्त 1970 को हुआ था। उनका बचपन रोहतक में ही बीता है।
ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। वह जाट फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जिसकी वजह से फिल्मी दुनिया में उनका आना आसान नहीं था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता अंबाला के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं।
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1970 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। गौर करने की बात है कि उनका बचपन फरीदाबाद में ही बीता है।
राजकुमार राव अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। दरअसल, राजकुमार का जन्म गुरुग्राम में हुआ था।
मानुषी छिल्लर का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ था। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज चौहान फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया।
जयदीप अहलावत को पाताल लोक जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है। जगदीप का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के खरकड़ा गांव में 8 फरवरी 1978 को हुआ था।