रॉयल फैमिली से हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स


By Sahil06, Aug 2023 09:00 AMnaidunia.com

बॉलीवुड सेलेब्स

फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। हालांकि, फैंस उनकी एक्टिंग को भी पसंद करते हैं।

रॉयल परिवार

बॉलीवुड की दुनिया में बहुत सारे ऐसे स्टार्स हैं, जो शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आइए जान लेते हैं इनके बारे में।

मनीषा कोइराला

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला का नाम इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, एक्ट्रेस नेपाल के शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान के बारे में तो सभी जानते हैं कि वह पटौदी के 10वें नवाब हैं। सैफ के शाही परिवार के चर्चे भी अक्सर लोगों के बीच चलते हैं।

भाग्यश्री

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक भाग्यश्री भी रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस महाराष्ट्र के शाही खानदान सांगली की राजकुमारी हैं।

सागरिका घटके

चक दे इंडिया फिल्म की एक्ट्रेस सागरिका घटके भी शाही परिवार से हैं। बता दें कि एक्ट्रेस महाराष्ट्र के कोल्हापुर के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

सोनल चौहान

बी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनल चौहान किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शायद आप भी जानते होंगे कि एक्ट्रेस मणिपुर के रॉयल चौहान राजपूत घराने से आती हैं।

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी के बारे में बता दें कि वह दो शाही परिवार से आती हैं। एक्ट्रेस के ग्रेंड फादर अकबर हैदराबाद सियासत के प्रधानमंत्री थे। वहीं, उनके चाचा असम के गवर्नर रह चुके हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Bollywood Actresses: इन एक्ट्रेसेस ने साउथ फिल्मों से किया डेब्यू