बॉलीवुड के इन सेलेब्स को माना जाता हैं कंजूस


By Sahil04, Aug 2023 11:17 AMnaidunia.com

बॉलीवुड सेलेब्स

फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर पॉपुलर सितारों की कमाई करोड़ों में हैं। फैंस सेलेब्स के लग्जरी लाइफस्टाइल से प्रभावित भी होते हैं।

कंजूस

बी टाउन के कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्हें पैसे खर्च करने के मामले में कंजूस माना जाता है। कई इंटरव्यू में ये स्टार्स पैसे बचाने से जुड़े किस्से भी शेयर कर चुके हैं।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी कंगना रनौत फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से पैसा कमाती हैं। इसके बावजूद भी कंगना पैसों की बचत करने के बारे में सोचती हैं।

सारा अली खान

द कपिल शर्मा शो में सारा अली खान ने बताया था कि उनका अपनी मां के साथ कई बार महंगी चीजों को खरीदने की वजह से झगड़ा होता है।

सलमान खान

भाईजान यानी सलमान खान को भी कंजूस माना जाता है। करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी सलमान 2BHK में ही रहते हैं।

चंकी पांडे

बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे फिल्मों में अपने अलग किरदारों के लिए मशहूर हैं, लेकिन रियल लाइफ में उन्हें काफी कंजूस समझा जाता है।

श्रद्धा कपूर

ग्लैमरस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने कई बार इस बात को माना है कि वह कुछ मायनों में कंजूस हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वह पैसों के मामले में कंजूस हैं। एक्ट्रेस बचत करने की कोशिश में लगी रहती हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पार्टी के लिए परफेक्ट हैं कटरीना कैफ की साड़ी लुक्स