बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही टीवी सेलेब्स भी किसी परिचय के मोहताज नहीं होते हैं। दर्शक उनके सीरियल और शोज को भरपूर प्यार देते हैं।
टीवी की दुनिया में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिनका बॉलीवुड करियर अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, टीवी पर उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है।
अभिनेता नकुल मेहता ने बॉलीवुड फिल्म ‘हाल ए दिल’ में काम किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
‘भाभी जी घर पर है’ फेम आसिफ शेख ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी। हालांकि, पॉपुलैरिटी उन्हें टीवी शोज से ही मिली है।
टीवी सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रूपाली ने ‘दो आंखें बारह हाथ’ फिल्म में काम किया है।
बॉलीवुड फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद शेखर सुमन ने टीवी में अपना लक आजमाया था। टीवी सीरियल ‘देख भाई देख’ से उन्हें लोगों के बीच पहचान मिली थी।
फिल्म ‘टार्जन’ के एक्टर वत्सल सेठ ने भी टीवी की दुनिया में काफी नाम कमाया है। खैर, बॉलीवुड में उनका करियर ज्यादा खास नहीं रहा है।
अभिनेता रोनित रॉय भी टीवी के कई पॉपुलर सीरियल के लिए मशहूर हैं। बॉलीवुड की तुलना में छोटे पर्दे पर उन्हें ज्यादा प्यार मिला है।