ब्रेकअप के बाद एक्स की शादी में पहुंचे थे ये बॉलीवुड सेलेब्स


By Sahil30, Aug 2023 02:00 PMnaidunia.com

बॉलीवुड सेलेब्स

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सेलेब्स की लव लाइफ के बारे में ज्यादा रुचि दिखाते हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड की शादी

आज हम बात उन स्टार्स की कर रहे हैं, जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में मेहमान बनकर शामिल हुए थे।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा था। दोनों के रिलेशन की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।

प्रियंका की शादी

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी की। उस समय शाहिद अपनी पत्नी मीरा के साथ पहुंचे थे।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे। साल 2017 में जब अनुष्का ने विराट से शादी की तो रणवीर सिंह बतौर मेहमान पहुंचे थे।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यानी सोनम कपूर की शादी में पहुंचे थे। बता दें कि रणबीर का नाम बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है।

डीनो मोरिया

बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु की शादी में बाराती बनकर पहुंचे थे।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

करीना कपूर ने रिजेक्ट की ये 6 फिल्में