बॉलीवुड के इन सितारों ने नहीं की लव मैरिज


By Sahil30, Jul 2023 12:05 PMnaidunia.com

बॉलीवुड लव बर्ड्स

बी टाउन सेलेब्स की डेटिंग के रुमर्स खूब फैलते हैं। इनमें से कुछ रुमर्स सच भी निकलते हैं। फिल्मी दुनिया में काफी ऐसे कपल हैं, जो लव मैरिज कर चुके हैं।

अरेंज मैरिज कपल

बॉलीवुड की दुनिया में ज्यादातर सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने लव मैरिज की है। बी टाउन के कुछ स्टार्स का नाम अरेंज मैरिज करने वालों की लिस्ट में भी शामिल है।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की शादी साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी, जिसने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की भी अरेंज मैरिज हुई है। माधुरी ने श्रीराम नेने के साथ साल 1999 में सात फेरे लिए थे। इसके बाद वह अमेरिका चली गई थी।

विवेक ओबेरॉय

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी अपने माता-पिता की पसंद से सात फेरे लिए थे। विवेक की शादी प्रियंका अल्वा के साथ 29 अक्टूबर 2010 को हुई थी।

निकितन धीर

चेन्नई एक्सप्रेस और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर निकितन धीर ने टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर के साथ अरेंज मैरिज की। उनकी शादी 3 सितंबर 2014 को हुई थी।

नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश का नाम भी अरेंज मैरिज करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल है। 9 फरवरी 2017 में उनकी शादी रुक्मिणी सहाय के साथ हुई।

अन्य सेलेब्स

एक्टिंग की दुनिया में कपल बड़ी संख्या में है तो कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने जीवनसाथी को अभी तक चुना ही नहीं है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बजट कम लेकिन छप्परफाड़ कमाई वाली 8 फिल्में