दिवाली की रौनक बॉलीवुड के गलियारों में भी देखने को मिलती है। बी टाउन के कुछ सितारे ऐसे हैं, जो अपने घर पर दीपावली की पार्टी होस्ट करते हैं।
एकता कपूर हर साल दिवाली पार्टी का आयोजन करती हैं। इस बार भी उनकी पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स ने शिरकत की।
शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस हर साल दिवाली पार्टी में करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। इस पार्टी की रौनक को सितारों की शिरकत चार चांद लगा देती है।
फिल्ममेकर करण जौहर भी दिवाली की शानदार पार्टी रखते हैं। करण की पार्टी में बॉलीवुड सितारों का मेला देखने को मिलता है।
मनीष मल्होत्रा भी दिवाली पार्टी का आयोजन अपने घर पर करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह पार्टी में काफी पैसे भी खर्च करते हैं।
बॉलीवुड के पॉपुलर निर्देशक अयान मुखर्जी भी दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। उनकी पार्टी में कई स्टार्स शिरकत करते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी शानदार दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं। बी टाउन के ज्यादातर स्टार्स उनकी पार्टी का हिस्सा बनते हैं।
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन भी दिवाली पार्टी देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी पानी की तरह पार्टी में पैसे बहाते हैं।