फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलेब्स अक्सर चर्चा में रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारों की पर्सनल जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी जानने में खासा रुचि दिखाते हैं।
बॉलीवुड की दुनिया में कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने छोटी सी उम्र में अपने माता-पिता के अलग होने का दर्द झेला है। आइए जान लेते हैं इन सितारों के बारे में।
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस की मां तनुजा और पिता शोमू मुखर्जी अलग हो गए थे। उस समय काजोल महज चार साल की थी।
अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी और पिता बोनी कपूर भी अलग हो गए थे। पेरेंट्स के अलगाव के समय अर्जुन उम्र में काफी छोटे थे।
श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक ने भी अपनी माता-पिता के अलगाव का दर्द झेला है। दरअसल, श्वेता और राजा चौधरी की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई थी।
श्वेता तिवारी की लाडली बेटी पलक ने भी अपनी माता-पिता के अलगाव का दर्द झेला है। दरअसल, श्वेता और राजा चौधरी की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई थी।
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने भले ही कभी तलाक नहीं लिया। हालांकि, ट्विंकल काफी छोटी थी उस समय ही दोनों अलग हो गए थे।
सारा अली खान भी पेरेंट्स के अलग होने का दर्द झेल चुकी हैं। सारा महज 10 साल की थी, जब अमृता सिंह और सैफ अली खान ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
शाहिद कपूर ने तीन साल की उम्र में माता-पिता के अलग होने का दर्द झेला है। उनके पिता पंकज कपूर और मां नीलिमा अजीम ने तलाक ले लिया था।