बॉलीवुड जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में 23 दिसंबर को निधन हो गया।
फिल्म निर्देशक लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी का सामना कर रहे थे। बेनेगल भारतीय सिनेमा में समानांतर सिनेमा को आगे लेकर चलते थे।
श्याम बेनेगल को उनके शानदार निर्देशन के लिए भारत सरकार ने 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
श्याम बेनेगल को 18 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले हैं। उनकी फिल्मों में समाज की गहरी झलक और गहरा विषयों को उठाने ने उन्हें अलग पहचान दी।
उन्होंने अपनी पहली फिल्म 12 साल की उम्र में बनाई थी। पिता से कैमरा लेने के बाद फिल्म का निर्देशन किया था।
हाल ही में फिल्म निर्माता ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
श्याम बेनेगल ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और बेहतरीन फिल्में दी हैं। जिनमें मंडी, अंकुर, कलयुग, और मम्मो जैसी फिल्में शामिल हैं।
निर्माता के मृत्यु की खबर सुन के फैंस में शोक की लहर है, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com