बॉक्स ऑफिस पर हिट होना डिजर्व करती थीं ये फिल्में


By Prakhar Pandey17, Feb 2024 06:29 PMnaidunia.com

बॉक्स ऑफिस पर हिट

बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी फिल्में रिलीज होती है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होना डिजर्व करती थी। आइए जानते है बॉलीवुड पर बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्में हिट होनी चाहिए थी?

स्वदेश

शाहरुख खान स्टारर स्वदेश भी बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होना डिजर्व करती थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाई की हो पर समय अनुसार मूवी उतना कमाल नहीं कर पाई थी।

सोन चिरैया

मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर स्टारर सोन चिरैया एक एक्शन फिल्म थी। इस मूवी की कहानी चंबल के इर्द गिर्द घूमती है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने लायक थे।

अटैक

2022 में रिलीज हुई अटैक साइंस एक्शन फिक्शन फिल्म थी। यह भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक प्रयोगात्मक फिल्म थी, जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया था।

मिशन रानीगंज

जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित मिशन रानीगंज में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित मिशन रानीगंज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती थी।

डंकी

2023 पूरी तरीके से शाहरुख खान के स्टारडम पर था। डंकी भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की हो पर पठान और जवान के मुकाबले इसे दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया था। मूवी एक सीरियस टॉपिक पर बेस्ड थी।

गुजारिश

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित गुजारिश में ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, इमरान हाशमी और प्रियंका चोपड़ा थे। यह भी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट होना डिजर्व करती थी।

जग्गा जासूस

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित जग्गा जासूस भी एक म्यूजिकल एडवेंचर कॉमेडी फिल्म थी। यह मूवी भी ब्लॉकबस्टर होना डिजर्व करती थी। रणबीर कपूर ने इस फिल्म में काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया था।

अगर बॉक्स ऑफिस पर बनी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बबीता जी के 7 सिजलिंग आउटफिट्स