Bollywood Films: जानवरों के नाम पर रखे गए हैं इन बाॅलीवुड फिल्मों के नाम


By Ekta Sharma2023-01-05, 15:45 ISTnaidunia.com

कुत्ते

अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म कुत्ते फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। अपने नाम को लेकर ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। कुत्ते फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

भेड़िया

वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है। हालांकि दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई लेकिन इस हाॅरर काॅमेडी का नाम काफी यूनिक था।

शेरनी

साल 2021 में विद्या बालन की फिल्म शेरनी रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक जंगल और शेरनी के इर्द-गिर्द थी। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

टाइगर

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर का नाम भी काफी यूनिक था। फिल्म के दोनों ही पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

सांड की आंख

सांड की आंख एक बायोपिक फिल्म है। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर लीड रोल में थीं। 2019 में आई इस फिल्म को दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था।

Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा के दिन यह काम करने से होती हैं मां लक्ष्मी नाराज