सच्ची घटनाओं पर बनी ये फिल्में, क्या आपने देखी?


By Sahil29, Dec 2023 05:23 PMnaidunia.com

सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्में

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इन फिल्मों को देखकर आप अपनी असल जिंदगी में भी प्रेरणा ले सकते हैं।

सुपर 30

इस लिस्ट में 'सुपर 30' फिल्म का नाम शामिल है। यह फिल्म मैथेमेटिशियन आनंद कुमार की रियल लाइफ कहानी पर आधारित है। दरअसल, वे गरीब तबके के बच्चों को मुफ्त में आईआईटी की कोचिंग देते थे।

मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन रानीगंज' जसवंत सिंह की रियल लाइफ कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि वो किस तरह से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं।

12वीं फेल

साल 2023 में विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' खासा चर्चा में रही है। इस फिल्म में आईएएस ऑफिसर की असल जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है।

केसरी

साल 2019 में रिलीज हुई 'केसरी' फिल्म भी सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। इसमें सारागढ़ी की लड़ाई को दर्शाया गया है। बता दें कि इसमें अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल की भूमिका अदा की है।

पैडमैन

अक्षय कुमार की शानदार फिल्मों में 'पैडमैन' को शामिल किया जाता है। दरअसल, यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम के नाम के सोशल एक्टिविस्ट पर आधारित है।

द रेलवे मैन

यह वेब शो भी सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें भोपाल गैस त्रासदी में रेलवे कर्मचारियों की लड़ाई की झलक दिखाई गई है, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई।

नीरजा

यह फिल्म नीरजा भनोट नाम की एयर होस्टेस के जीवन पर बनाई गई है। उन्होंने प्लेन हाईजैक में अपनी जान गंवाकर यात्रियों की जान बचाने का काम किया था।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 में इन स्टार्स की नहींं आएगी एक भी फिल्म