करवा चौथ पर पार्टनर के साथ देखें बॉलीवुड की ये 7 फिल्में


By Sahil26, Oct 2023 02:35 PMnaidunia.com

करवा चौथ का व्रत

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक करवा चौथ है। इस साल यह व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

बॉलीवुड फिल्में

कई पॉपुलर बॉलीवुड फिल्मों में करवा चौथ के त्योहार को दिखाया गया है। आइए आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपने पति के साथ देख सकती हैं।

हम दिल दे चुके सनम

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय ने अहम भूमिका अदा की है। पति-पत्नी के रिश्ते को इस फिल्म में खास अंदाज में दिखाया गया है।

विवाह

करवा चौथ पर पति के साथ आप 'विवाह' फिल्म को भी देख सकती हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव ने लीड रोल की भूमिका अदा की है।

कभी खुशी कभी गम

फिल्ममेकर करण जौहर की बेहतरीन फिल्मों में 'कभी खुशी कभी गम' का नाम भी शामिल है। करवा चौथ के लिए शाहरुख और काजोल की यह फिल्म भी बेस्ट रहेगी।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

बॉलीवुड के पॉपुलर रोमांटिक हीरो शाहरुख खान की इस फिल्म को भी आप करवा चौथ पर देख सकते हैं। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काजोल अपने होने वाले पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

मोहब्बतें

फिल्म 'मोहब्बतें' भी बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक है। इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या ने मुख्य किरदारों की भूमिका अदा की है। अमेजन प्राइम पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

इश्क विश्क

फिल्म 'इश्क विश्क' में अमृता राव ने शाहिद कपूर के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। व्रत के दिन आप अपने पति के साथ इस बेहतरीन फिल्म को भी देख सकती हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लोकप्रिय नोवेल पर आधारित हैं ये 7 बॉलीवुड फिल्में