ओटीटी का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद कई व्यक्ति ओटीटी रिलीज का इंतजार करते हैं।
बॉलीवुड की फिल्में रिलीज होती रहती हैं, लेकिन किसी कारण आप सिनेमाघरों में फिल्में नहीं देख पाए हैं, तो इस संडे इन नई फिल्मों को ओटीटी पर देखें।
फिल्म मडगांव एक्सप्रेस एक कॉमेडी आधारित फिल्म हैं, जो सिनेमाघरों में काफी पसंद की गई अब फिल्म 17 मई को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं।
फिल्म मडगांव एक्सप्रेस को देखने के लिए आपको पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की ओर रुख करना होगा।
विक्की कौशल और सारा अली की रोमांटिक फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में हिट रही हैं। फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया।
विक्की कौशल और सारा अली खान की इस हिट फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए आपको जिओ सिनेमा की ओर रुख करना होगा।
अदा शर्मा की स्टारर फिल्म बस्तर-द नक्सल स्टोरी मार्च के महीने में रिलीज हुई थी, जोकि सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई।
अगर आपने बस्तर-द नक्सल स्टोरी को अभी तक नहीं देखा है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। फिल्म को 17 मई को ओटीटी पर रिलीज किया गया है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ