पत्रकारिता के पेशे पर कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में बनाई गई है। आइए जानते है ओटीटी पर मौजूद ऐसी फिल्मों के बारे में जो पत्रकारिता की ताकत को दिखाती है?
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई भक्षक एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। पुलकित द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुजफ्फरपुर शेल्टर केस पर आधारित है। इस फिल्म में भूमि ने पत्रकार का किरदार निभाया है।
राम माधवनी द्वारा निर्देशित धमाका भी एक थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन ने एक न्यूज एंकर का रोल निभाया था। नेटफलिक्स पर धमाका उपलब्ध है।
अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित पीपली लाइव एक ओंकार दास मानिकपुरी, रघुवीर यादव, शालिनी वत्स लीड रोल में है। यह मूवी एक गंभीर मुद्दे पर है, नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को आप देख सकते है।
नेटफ्लिक्स पर मौजूद नो वन किल्ड जेसिका एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा मूवी है। रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म भी पत्रकारिता के ताकत को दिखाती है।
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित पीके एक साइंस फिक्शन व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म है। इस मूवी में भी अनुष्का शर्मा ने पत्रकार का किरदार निभाया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
जियो सिनेमा पर रिलीज हुई हंसल मेहता अलीगढ़ एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव और आशीष विद्यार्थी अहम भूमिका है। इस फिल्म में भी पत्रकारिता की ताकत दिखाई गई है।
सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित अफवाह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी में भी पत्रकारिता की ताकत को दिखाया गया है। इस मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर, सुमित व्यास और शारिब हाशमी लीड रोल में है।
अगर ओटीटी पर मौजूद ये फिल्मों से जुड़ी स्टोरी आपको पसंद आई हैं तो एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ