दिमाग को खोल देंगी ये बॉलीवुड फिल्में


By Ritesh Mishra14, May 2025 04:39 PMnaidunia.com

आज के समय में ऑडियंस के पास कंटेंट की कोई कमी नहीं है। पिछले कुछ समय में साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ा है।

बेस्ट साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में

ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको बॉलीवुड की 5 ऐसे साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने वाले है, जो आपके दिमाग को खोलकर रख देगी।

404: एरर नॉट फाउंड

साल 2011 में आई यह फिल्म मेडिकल कॉलेज के कमरा नंबर 404 पर आधारित है। इस कमरे में मेडिकल स्टूडेंट रहता था, जिसने फांसी लगा ली थी। यह फिल्म आपके दिमाग को खोलकर रख देगी।

अग्ली

साल 2013 में आई यह फिल्म एक बच्ची की किडनैपिंग के कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म की कहानी रिश्तों को झकझोर देती है।

भूल भुलैया

साल 2007 में आई यह फिल्म एक हवेली में हो रही रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में मनोरंजन और साइकोलॉजिकल थ्रिलर का मिक्स कॉम्बो है।

फोबिया

साल 2016 में आई फिल्म फोबिया एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जिसमें लड़की को घर के बाहर निकलने से डर लगता है। लेकिन घर के अंदर कई डरावनी घटनाएं होती है।

एक हसीना थी

साल 2004 में आई इस फिल्म में सैफ अली खान और उर्मिला मातोंडकर है। फिल्म प्यार, धोखा और फिर बदले के कहानी पर बनी है।

दिमाग को खोल देंगी ये बॉलीवुड फिल्में। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

OTT पर देखें ऋचा चड्ढा की ये कमाल की फिल्में