एक्टिंग हो या पढ़ाई, हर मामले में आगे हैं ये पॉपुलर स्टार किड्स


By Sahil27, Dec 2023 05:58 PMnaidunia.com

स्टार किड्स

ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे पढ़ाई के मामले में काफी आगे हैं। इनमें से कुछ स्टार किड्स तो बॉलीवुड फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान भी कायम कर चुके हैं।

जाह्नवी कपूर

बोनी कपूर और श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। जाह्नवी की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया से एक्टिंग का कोर्स भी किया है।

सारा अली खान

एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी अपनी स्कूलिंग मुंबई से ही की है। इसके बाद सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से इतिहास और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की है।

सुहाना खान

शाह रुख की लाडली बेटी ने ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया है। पढ़ाई के मामले में बात करें तो सुहाना ने स्कूलिंग के बाद इंग्लैंड के आर्डिंग्ली कॉलेज से भी पढ़ाई की है।

वरुण धवन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन एक्टिंग के अलावा पढ़ाई के मामले में भी आगे हैं। उन्होंने दूसरे देश से बिजनेस स्टडीज में ग्रेजुएशन की है।

नव्या नवेली नंदा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी टैलेंट के मामले में किसी से कम नहीं हैं। नव्या ने लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क की फोर्डम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है।

आर्यन खान

शाह रुख के बेटे आर्यन खान ने भी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी स्कूल से की है। बता दें कि आर्यन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के फिल्म स्कूल से भी पढ़ाई की है।

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की लाडली बेटी अनन्या पांडे ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एक्ट्रेस ने सीधा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ओटीटी क्वीन श्रिया पिलगांवकर के स्टनिंग लुक्स