कम उम्र में करोड़ों का घर खरीद चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार किड्स


By Sahil04, Dec 2023 06:13 PMnaidunia.com

बॉलीवुड स्टार किड्स

बॉलीवुड की दुनिया में स्टार किड्स भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। आज उन सेलेब्स की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपने सपनों का घर खरीद लिया था।

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने इस साल दिवाली पर अपने पैसों से घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आलिया ने 24 साल की उम्र में ही अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया था।

जाह्नवी कपूर

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 26 साल की हैं और उन्होंने बीते साल ही 65 करोड़ की कीमत का मकान खरीदा था।

आयरा खान

आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आयरा 26 साल की उम्र में महंगे घर की मालकिन हैं।

टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक टाइगर श्रॉफ ने फिल्मों में डेब्यू करने के कुछ साल बाद ही अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया था।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम अक्सर चर्चा का हिस्सा रहती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2015 में ही अपने सपनों का घर खरीद लिया था।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी फिल्मों में डेब्यू करने के बाद अपनी मेहनत की बदौलत घर खरीद लिया था।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन शादीशुदा जोड़ों ने ली है बिग बॉस में एंट्री