साल 2023 में कुछ फिल्में सुपरहिट हो चुकी हैं। अब फैंस बॉलीवुड की कुछ अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बड़े पर्दे पर ज्यादातर सेलेब्स की जोड़ियों को फैंस का प्यार मिलता है। आज बात उन जोड़ियों की कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आने वाली हैं।
25 अगस्त को सिनेमाघरों में ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।
शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें किंग खान के साथ नयनतारा की जोड़ी देखने को मिलेगी।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करेंगी।
शाहिद कपूर और कृति सेनन इम्पॉसिबल लव स्टोरी में पहली बार साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी।
पॉपुलर अभिनेता प्रभास और श्रुति हासन सालार फिल्म के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। क्रैक फिल्म में दोनों को एक साथ देखने का हर किसी को इंतजार है।