विज्ञापनों करने के बाद बुरे फंसे ये सितारें


By Prakhar Pandey12, Oct 2023 05:55 PMnaidunia.com

विज्ञापन से विवाद

हर सेलिब्रिटी के लिए फिल्म और टीवी शोज के अलावा विज्ञापन भी पैसा कमाने और प्रसिद्धि का एक तरीका होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्हें विज्ञापन के बाद विवाद का सामना करना पड़ा था।

बड़े सितारों हुए ट्रोल

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें पान मसाले और अन्य चीजों के प्रमोशन के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हैं। बाद में सितारों ने एड के लिए माफी भी मांगी है।

अजय देवगन

अजय देवगन को भी विमल पान मसाला का विज्ञापन करने के लिए ट्रोल का सामना करना पड़ा हैं। हालांकि, अजय ने बाद में सफाई दी थी कि वो इलायची का एड करते है। आज भी यूजर्स अजय की मीम बनाते है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने यह वादा किया था कि वह कभी भी पाना मसाले का एड नहीं करेंगे। बाद में अक्षय विमल के एड में नजर आए थे। जिसके बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी।

ट्रोलिंग का सामना

अक्षय ने भीषण ट्रोलिंग का सामना करने के बाद अपने फैंस से सोशल मीडिया पर एक नोट के जरिए माफी मांगी थी। हालांकि फिर से विमल का नया विज्ञापन आने के बाद अक्षय फैंस के निशाने पर हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर को भी फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सोनम पहली ऐसी कलाकार नहीं हैं जिन्हें फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के चलते ट्रोल होना पड़ा बल्कि शाहरुख भी इस चीज का सामना कर चुके हैं।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने भी पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन किया था। एड में बिग बी रणवीर सिंह के साथ नजर आएं थे। लोगों ने अमिताभ को उनके इस विज्ञापन के लिए काफी ट्रोल किया था।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले एक कपड़ो के ब्रांड के लिए विज्ञापन किया था। जिसमें कन्यादान की परंपरा को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया था और उन्होंने इस एड को संस्कृति के खिलाफ बताया था।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

छोटी सी ड्रेस में मोनालिसा ने दिखाई अपनी खूबसूरत अदाएं