बॉलीवुड के इन स्टार्स ने किया था फ्लॉप फिल्मों से डेब्यू


By Sahil19, Aug 2023 04:01 PMnaidunia.com

फ्लॉप फिल्में

बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स के नाम कुछ सुपरहिट फिल्में जरूर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इन सितारों का फ्लॉप फिल्मों से कोई नाता नहीं है।

डेब्यू फिल्में

फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म ही फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, ये सेलेब्स बाद में सुपरस्टार्स बनें।

रणबीर कपूर

हैंडसम हंक रणबीर कपूर का नाम इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने ‘एक्शन रीप्ले’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसमें वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन के लाडले बेटे अभिषेक बच्चन ने ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, इस फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया था।

श्रद्धा कपूर

अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली बेटी श्रद्धा ने 2010 में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस की ‘तीन पत्ती’ को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई थी।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर ने भी साल 2000 में आई फ्लॉप ‘रिप्यूजी’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में भी दे चुकी हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी ‘सांवरिया’ फिल्म से अपना करियर शुरू किया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ग्लैमरस दिखने के लिए सोनम बाजवा के सूट लुक्स को करें ट्राई