हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन विलेन की बात की जाए तो दिल और दिमाग में सबसे पहला नाम अमरीश पुरी का आता है।
बॉलीवुड के सबसे महंगी और खूंखार विलेन में से एक अमरीश पुरी ने भले ही 12 जनवरी 2005 को दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आज भी फैंस उनके डायलॉग और फिल्मों के दीवाने हैं।
आज हम इस लेख में आपको अमरीश पुरी के कुछ ऐसी फिल्मों और डॉयलोग के बारे में बताने वाले हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।
साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया का अमरीश पुरी का यह डायलॉग आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।
साल 1976 में आई फिल्म नाग-नागिन की बदले की कहानी पर आधारित थी, जिसमें अमरीश पुरी का किरदार बेहद खौफनाक था।
साल 1985 में आई फिल्म मेरी जंग में वो एक क्रूर और निर्दयी वकील बने थे, जो निर्दोष लोगों को फंसाता था।
अमरीश पुरी सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म इंडियन जोन्स के विलेन का रोल किया था।
Bollywood का वो मशहूर विलेन, जिनकी एक्टिंग के हैं लोग दीवाने। इसी तरह मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com