ODi में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज


By Shivansh Shekhar01, Aug 2024 04:30 PMnaidunia.com

ODi क्रिकेट

ODi क्रिकेट 50-50 ओवरों का खेल होता है, जो काफी रोमांचक होता है। क्रिकेट के इस प्रारूप में कई ऐसे दिग्गज रहे हैं जिन्होंने इतिहास बनाया है।

गेंदबाजी में हिट

आज केवल बल्लेबाजों ही नहीं, बल्कि गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

हैट्रिक विकेट

आज हम आपको ऐसे 5 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ODi क्रिकेट में हैट्रिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस लिस्ट में बड़े धुरंधरों का नाम शामिल है।

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के प्रमुख तेज गेंदबाज रहे लसिथ मलिंगा इस सूची में पहले स्थान पर मौजूद हैं। मलिंगा ने अपनी गेंदबाजी से 3 बार हैट्रिक ली है।

कुलदीप यादव

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कुलदीप ने अपनी फिरकी से 2 बार हैट्रिक ली है।

चमिंडा वास

एक और श्रीलंकाई खिलाड़ी चमिंडा वास का नाम इस सूची में तीसरे नंबर पर आता है। चमिंडा वास ने अपने करियर में 2 बार हैट्रिक चटकाई है।

ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी यह रिकॉर्ड बनाया है। ट्रेंट बोल्ट के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज रहे वसीम अकरम के नाम भी इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक है। वसीम अकरम ने 2 बार ODI में हैट्रिक ली है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन बल्लेबाज