Box Office Report: सिनेमाघरों में टकराई 3 फिल्में, जानें कलेक्शन


By Arbaaj18, Mar 2024 11:24 AMnaidunia.com

बॉक्स ऑफिस

इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में एक-दो नहीं बल्कि 3 फिल्में टकराई है। तीनों ही फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स शामिल हैं।

शैतान बॉक्स ऑफिस

अजय देवगन की स्टारर फिल्म शैतान सिनेमाघरों में 8 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे 14.75 करोड़ का कारोबार किया था।

रविवार का कलेक्शन

फिल्म शैतान ने 10वें दिन यानी रविवार के दिन 9.75 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का कलेक्शन नॉर्मल डे के मुकाबले वीकेंड पर अच्छा रहा है।

बस्तर द नक्सल स्टोरी

अदा शर्मा की स्टारर फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी भी इसी महीने यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन केवल 40 लाख का कलेक्शन किया, जोकि उम्मीद से काफी कम है।

वीकेंड कलेक्शन

वीकेंड का भी बस्तर द नक्सल स्टोरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन कमाई में थोड़ी सी उछाल जरूर आई। फिल्म ने शनिवार को 75 लाख और रविवार को 86 लाख का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.1 करोड़ हो गया।

फिल्म योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा बस्तर द नक्सल स्टोरी के साथ ही रिलीज हुई थी, लेकिन योद्धा कमाई के मामले में उससे काफी आगे निकलती हुई दिख रही है। योद्धा ने 1 दिन ही 4.1 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वीकेंड रहा योद्धा का शानदार

योद्धा वीकेंड पर भी बस्तर द नक्सल स्टोरी से काफी आगे रही है। फिल्म ने शनिवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया और रविवार को 7 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने अब तक 16.85 करोड़ कमाया लिया है।

सिनेमाघरों में शैतान और योद्धा को पसंद किया जा रहा है। मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ऑस्कर की हकदार थी ये बॉलीवुड फिल्में