Box Office Report : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म


By Arbaaj31, Jul 2023 12:17 PMnaidunia.com

बॉक्स ऑफिस

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्मों की लाईन लगी हुई हैं, लेकिन इनके कलेक्शन पर खासकर चर्चा होती हैं। आइए जानते हैं इन दिनों लगी फिल्मों का क्या हाल हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में सुर्खियों में बनी हुई हैं।

रिलीज

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले की दिन इस फिल्म का कलेक्शन 11.50 करोड़ का था।

कुल बिजनेस

इस फिल्म ने शनिवार को 16.50 और रविवार को 19 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अब तक 46 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया हैं।

साउथ फिल्म

साउथ की फिल्मों को फैंस में अलग ही क्रेज देखा जाता हैं। साउथ की फिल्म ब्रो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर भारी पड़ते दिख रही हैं।

ओपनिंग डे

साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ब्रो ने ओपनिंग डे पर ही लगभग 30.05 करोड़ की कमाई की थी। बता दें कि इस फिल्म का बजट 50 करोड़ हैं।

50 करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने केवल 2 दिन में ही 50 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। फिल्म ने दूसरे दिन 20 करोड़ का बिजनेस किया हैं।

मनोरंजन की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टीवी के ये संस्कारी बहुएं ओटीटी पर हैं बेहद बोल्ड