अंक शास्त्र के अनुसार एक मूलांक ऐसा भी है, जिसके जातकों का दिल काफी साफ होता है। आइए ऐसे लोगों का मूलांक जानते हैं।
आज के समय में कम ही लोगों का दिल साफ होता है। हर दूसरा इंसान किसी न किसी से जलता है। इसका कारण कुछ भी हो सकता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक की मदद से किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य के बारे में आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, दिल के साफ लड़कों का मूलांक 7 माना जाता है। जिन लड़कों का मूलांक 7 होता है वो दिल के साफ होते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के लड़के किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेते हैं। बता दें कि मूलांक जन्मतिथि को जोड़कर निकलती है। जैसे- 1+6=7।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 वाले लड़के दिल के साफ होने के साथ ही बेहद ही दयालु भी माने जाते हैं। ये जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।