ब्रेकअप के बाद अपने प्यार को खो देने के बाद अक्सर कुछ लड़के ऐसी अजीबोगरीब हरकतें करते है जो उनकी इमेज को काफी खराब करती है। आइए जानते हैं ऐसी ही अजीबोगरीब हरकतों के बारे में।
ब्रेकअप किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक बुरे सपने जैसा होता है। कई लड़के ब्रेकअप के बाद ऐसी हरकतें करते है जो उनके साथ-साथ उनकी फैमिली के लिए भी शर्मिंदगी का सबब बन जाता है।
ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स की याद में कुछ लड़के शराब के प्रति एडिक्ट हो जाते है। जिससे उनकी शरीर को नुकसान तो होता ही है साथ ही उनकी लाइफ का एक बेहद जरूरी समय भी बर्बाद होता है।
कई बार तो नशे की हालत में ब्रेकअप के बाद लड़के अपनी एक्स और दोस्तों को पुरानी बातों को लेकर जमकर भड़ास निकाल देते है। नॉर्मल होने के बाद आप गिल्टी भी महसूस करते है।
ब्रेकअप के समय से ही ब्लॉक-अनब्लॉक का गेम शुरू हो जाता है। ज्यादातर लड़के पहले अपने एक्स को ब्लॉक करते है फिर अनब्लॉक करते है। ऐसे अजीबोगरीब हरकतें लड़के महीनों तक करते है।
अधिकतर लड़का और लड़की दोनों ही गम से उबरने के लिए अपने सारे मैसेज, फोटो और वीडियोज डिलीट कर देते है। बाद में जब उन्हें एक दूसरे की याद आती हैं तो उन्हें उसे डिलीट करने का गिल्ट भी होता है।
ब्रेकअप के बाद अक्सर लड़के चार लोगों के बीच में होते हुए भी कटे-कटे रहते है। ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लड़कों को न तो किसी की कंपनी पसंद आती है और न ही अपने।
ब्रेकअप के बाद समझदार लोग कभी भी अपने एक्स से जुड़ी प्राइवेट बातें किसी से शेयर नहीं करते है और रिलेशन खत्म होने के बाद भी एक दूसरे की सीक्रेसी यानी गोपनीयता का ध्यान रखते हैं।