Brahma Kamal: इस फूल को खिलते हुए देखने से होती है सौभाग्य की प्राप्ति


By Prakhar Pandey06, Oct 2023 02:46 PMnaidunia.com

ब्रह्म कमल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म कमल के फूल को खिलते हुए देखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस फूल को खिलते देखने से होने वाले लाभ के बारे में।

कमल का फूल

कमल का फूल देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता हैं। इसके कई प्रकार भी होते है। आज हम बात करेंगे ब्रह्म कमल के पुष्प के बारे में। यह फूल साल भर में 1 बार खिलता है।

शुभ फूल

ब्रह्म फूल सबसे दुर्लभ और शुभ फूल होता है। यह साल में एक बार सिर्फ 4 से 5 घंटे के लिए आता है। इस फूल को जो खिलते हुए देख लेता है। उसे सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।

ब्रह्म के फूल का महत्व

ब्रह्म कमल का सबसे अधिक महत्व होता है। अगर आप घर में इस पौधे को लगाते हैं तो धन की देवी लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती है। इसे लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

भगवान ब्रह्म का रूप

ब्रह्म कमल के फूल को भगवान ब्रह्म का रूप माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, शिव जी ने ब्रह्म कमल से जल छिड़ककर भगवान गणेश को पुनर्जीवित किया था।

जीवनदायी पुष्प

ब्रह्म कमल के फूल को जीवनदायी पुष्प के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे भोले बाबा को अर्पित करते हैं तो आपको जल्द ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अमृत की बूंदे

घर में इस फूल का पौधा लगाने से घर के सभी सदस्यों की तरक्की होती है। मान्यता हैं कि इसके फूल की पंखुड़ियों से अमृत की बूंदे टपकती है। इस वजह से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।

कैसे लगाएं यह पौधा?

सादी मिट्टी में गोबर मिलाकर खाद तैयार करें और मिट्टी के गमले में इसे डाल दें। 3-4 इंच की गहराई पर ब्रह्म कमल का पौधा लगा दें। अत्यधिक धूप इसके लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में इसे ठंडी जगहों पर रखें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ऐसी होती है B अक्षर से शुरू होने वाले इंसान की पर्सनैलिटी