शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन में दुल्हन स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं। चलिए ब्राइडल फैशन के लिए कुछ शानदार ड्रेसेज शेयर कर देते हैं।
ब्राइडल लुक में परफेक्ट दिखने के लिए स्त्री एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की लुक से आइडिया लें। बता दें कि एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल फैशन भी कमाल का है।
ब्राइडल लुक के लिए लहंगा सबसे जरूरी होता है। इसके लिए आप श्रद्धा के इस रेड लहंगे से आइडिया ले सकती हैं।
अगर आपको रेड कलर का लहंगा पसंद नहीं है तो लाइट पिंक लहंगा पहन सकती हैं। यह आपकी लुक को परफेक्ट बना देगा।
प्री वेडिंग फंक्शन के लिए साड़ी पहना बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आप श्रद्धा जैसी पिंक नेट साड़ी को कैरी कर सकती हैं।
गर्मियों के सीजन में शादी से पहले किसी भी दिन इस तरह की रेड प्रिंटेड साड़ी भी आप कैरी कर सकती हैं। इसमें श्रद्धा का लुक भी ग्लैमरस लग रहा है।
साड़ी को स्टाइलिश बनाने में ब्लाउज का अहम योगदान होता है। अगर आप डीप नेक ब्लाउज पहनती हैं तो श्रद्धा की इस लुक से आइडिया लें।
ब्राइडल लुक को थोड़ा स्टाइलिश बनाने के लिए आप मिनी ड्रेस भी किसी प्री वेडिंग फंक्शन में कर सकती हैं। इसमें आप भी श्रद्धा की तरह खूबसूरत लगेंगी।