भरणी नक्षत्र में बृहस्पति का गोचर, इन राशियों की भरेगा तिजोरी


By Kushagra Valuskar22, Jun 2023 10:07 AMnaidunia.com

ग्रहों का गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव पड़ता है। कौन-सा ग्रह क्या फल देगा। यह नक्षत्र पर निर्भर करता है।

भरणी नक्षत्र

21 जून को दोपहर 01.19 मिनट पर बृहस्पति ने भरणी नक्षत्र में प्रवेश किया। नक्षत्रों की संख्या 27 है। इनमें भरणी नक्षत्र दूसरे स्थान पर है।

देवगुरु बृहस्पति

देवगुरु बृहस्पति का गोचर 5 राशि के जातकों के लिए अच्छी रहने वाली है। इस दौरान गुरु कई लाभ देंगे।

मेष राशि

गुरु गोचर से मेष राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अपने काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। खूब धन लाभ होगा।

सिंह राशि

करियर में भाग्य का पूरा सहयोग देगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें इस दौरान धन लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस दौरान अच्छे मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के प्रमोशन की भी संभावना है।

धनु राशि

भरणी नक्षत्र में बृहस्पति का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको कई अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि

भरणी नक्षत्र में बृहस्पति ग्रह का गोचर मकर राशि के जातकों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाएगा।

अच्छी कमाई के बाद भी जेब में नहीं ठहरता पैसा, काम आएंगे ये टिप्स