होली का त्योहार इस बार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। यह हिंदू धर्म का लोकप्रिय पर्व है जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे होली पर घर लाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सभी समस्याएं खत्म होती हैं।
इसलिए होली पर कुछ चीजों को घर लाना बेहद ही फलदाई हो सकता है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
हिंदू धर्म में वंदनवार यानी तोरण को बहुत ही शुभ माना जाता है। पर्व त्योहार और शुभ मांगलिक कार्य के दौरान मुख्य द्वार पर इसे लगाया जाता है।
वंदनवार की खास मान्यता यह है कि इसे लगाने से घर के अंदर से सभी नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती हैं और पॉजिटिव एनर्जी आती है।
वास्तु शास्त्र में बैंबू ट्री यानी बांस का पौधा काफी सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। होली से पहले इस शुभ पौधे को अपने घर में जरूर लाएं।
लाएं होली से पहले चांदी का सिक्का खरीदें और इसकी पूजा करने के बाद इसे लाल या पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।