वास्तु में हर चीज के खास नियम बनाए गए हैं। वास्तु में धन की प्राप्ति के लिए भी उपाय बताए गए हैं। वास्तु के इन नियमों का पालन आपको अमीर बना सकता है।
घर वास्तु शास्त्र में ऐसी 5 चीजों का जिक्र किया गया है जिसे घर लाने से आपको पैसों की कमी दूर हो सकती है। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं।
मां लक्ष्मी और कुबेर को खुश करने के लिए पर्स या तिजोरी में 3 सिक्के रखना न भूलें। घर के मंदिर में भी लाल रिबन में 3 सिक्के बांधकर लटकाएं।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से मछली की चांदी की प्रतिमा बनाकर घर में रखना शुभ माना गया है। इससे सुख समृद्धि, धन और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है।
वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण में अष्टदल कमल बनाकर मंगल कलश स्थापित करने से धन वैभव आता है। इसके लिए कलश में जल भरकर तांबे के सिक्के डाल दें।
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए सफेद कौड़ियां का उपयोग करें। इसे हल्दी के घोल या केसर में भिगोकर सुखा लें। जब इन कौड़ियों का रंग पीला हो जाए।
घर में धन की प्रवाह बढ़ाने के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा पूजाघर में रखनी चाहिए। इन देवों की रोजाना पूजा भी करनी चाहिए।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।