इस वर्ष गणपति जी का आगमन 19 सितंबर को होने जा रहा है जो 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है।
गणेश चतुर्थी हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। जो काफी मायने रखता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर कुछ चीजों को घर लाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा बरसती है।
ऐसे में आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसे घर लाने से धन की कमी दूर हो जाती है और सुख शांति भी आने लगती है।
ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन घर के अंदर एकाक्षी नारियल लाना काफी शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी समस्या दूर होती है।
ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन घर के अंदर एकाक्षी नारियल लाना काफी शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी समस्या दूर होती है।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए शंख शुभ माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मान्यता है कि यदि भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा इंसान के ऊपर बने तो ऐसे घर में पैसों की बरसात होती है। घर की उत्तर दिशा में कुबेर की प्रतिमा रखें।
घर में बांसुरी लाने से माता लक्ष्मी का वास होता है। गणेश चतुर्थी पर इसे घर लाने से धन का लाभ होता है और गरीबी दूर होती है।