Janmashtami 2023: घर में लाएं ये 6 शुभ चीजें, कान्‍हा जी होंगे प्रसन्न


By Sahil04, Sep 2023 02:02 PMnaidunia.com

जन्माष्टमी 2023

जन्माष्टमी का त्योहार इस साल दो दिन मनाया जाएगा। 6 और 7 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव की धूम पूरे देश में देखने को मिलेगी।

शुभ चीजों की खरीदारी

ज्योतिष के मुताबिक, जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने के अलावा कुछ चीजों की खरीदारी करना भी शुभ होता है। घर में इन चीजों को लाने से आपका भाग्य भी खुल सकता है।

कामधेनु गाय

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, जन्माष्टमी के दिन कामधेनु गाय लाने से करियर और कारोबार में तरक्की होती है। अगर इस मूर्ति को तिजोरी के पास रखा जाए तो ज्यादा फायदा मिलता है।

बांसुरी

श्रीकृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। जिस भी घर में बांसुरी होती हैं, वहां के लोगों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

लड्डू गोपाल की तस्वीर

घर की दीवार पर लड्डू गोपाल की तस्वीर लगाना भी शुभ होता है। ऐसा करने से आपके घर पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

लड्डू गोपाल की तस्वीर

घर की दीवार पर लड्डू गोपाल की तस्वीर लगाना भी शुभ होता है। ऐसा करने से आपके घर पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

गंगाजल

जन्माष्टमी के दिन घर पर गंगाजल लाना भी शुभ होता है। इसके प्रयोग से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि में इजाफा होता है।

चंदन

माथे पर चंदन का तिलक लगाने से मन को शांति मिलती है। जन्माष्टमी के दिन आप चंदन खरीदकर ला सकते हैं और रोजाना इसका तिलक लगाएं।

वीणा

घर में वीणा की मौजूदगी से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है। जन्माष्टमी का दिन वीणा खरीदने के लिए काफी शुभ होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन राशि तक