कुछ ही दिनों में नया साल शुरू हो जाएगा। इस बार 1 जनवरी को बुधवार पड़ रहा है। ऐसे में आप नए साल से पहले कुछ चीजों को लेकर आ सकते हैं, जिससे आपके नए साल की शुरुआत अच्छी होगी।
बुधवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान गणेश को अर्पित होता है। ऐसे में आप इस दिन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति ला सकते हैं। नए साल पर बप्पा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को नए साल से पहले घर पर लाना काफी शुभ माना जाता है। इसे नए साल से एक दिन पहले ले आए।
वास्तु के अनुसार, मोर पंख को मंदिर के पूर्व दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर परिवार में पॉजिटिविटी आती है।
वास्तु के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की मूर्ति लाना बेहद शुभ माना जाता है। नए साल पर आप कामधेनु गाय की मूर्ति को घर ला सकते हैं। इससे नया साल खुशहाल जाएगा।
नए साल के खास मौके से पहले घर पर हाथी की मूर्ति लाना भी काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए आप हाथी की सफेद रंग की मूर्ति घर लेकर आए। इससे घर में खुशहाली आती है।
वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल काफी शुभ माना जाता है। इससे नेगेटिव एनर्जी आपसे कोसों दूर रहती है। इसके साथ ही घर में खुशहाली आती है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
नए साल से पहले घर में बांसुरी लाना काफी शुभ साबित हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि घर में बांसुरी रखने से घर के वास्तु दोष समाप्त होते हैं।
इसी तरह धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM