हाथी की मूर्ति या तस्वीर घर पर लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
नए साल पर मोर पंख घर में लाना बेहद ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर पर मोर पंख लाने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है और भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
शंख भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। मान्यता है कि घर में शंख रखने से आर्थिक तंगी खत्म हो जाती है और सुख-समृद्धि आती है।
कछुआ को सुख-समृद्धि और ऐशोआराम का प्रतीक माना जाता है। नया साल शुरू होने से पहले चांदी, कांसा और पीतल के बने हुए कछुआ की प्रतिमा को घर लाएं और उत्तर दिशा में दरवाजे पर लटका दें।
नारियल को लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दे। इसे रखने से घर में धन और समृद्धि बरकरार रहती है। घर पर लघु नारियल रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
मोती शंख को पूजा करने के बाद पैसा रखने वाली जगह या फिर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से तरक्की के नए द्वार खुलते हैं और पैसों की कभी कमी नहीं होती।