नए साल पर ले आएं ये चीजें, बनी रहेगी खुशहाली


By Ayushi Singh26, Dec 2024 04:33 PMnaidunia.com

नए साल का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। नए साल की बेहतरीन शुरुआत करने के लिए घर में ये चीजें ले आएं- -

गणेश जी की मूर्ति

नए साल पर भगवान गणेश की मूर्ति लाना शुभ माना जाता है। गणेश जी के आगमन से घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है और इस पौधे की रोजाना पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में नए साल पर तुलसी का पौधा घर पर ला सकते हैं।

घोड़े की नाल

नए साल में घर पर घोड़े की नाल को घर ले आएं और इसे मुखय दार पर लगाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मोर पंख

नए साल पर घर में मोर पंख लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मोर पंख की पूजा करने के बाद इस तिजोरी में रखें। इससे पैसों की कमी दूर होती है।

महालक्ष्मी यंत्र

महालक्ष्मी यंत्र को नए साल पर घर ले आने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है और इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।

दक्षिणावर्ती शंख

नए साल पर दक्षिणावर्ती शंख घर पर लाना चाहिए और इसे मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

नए साल पर ये चीजें लाने से खुशहाली बनी रहेगी। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

खरमास में हवन करना शुभ या अशुभ?