कल यानी 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया का पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। यह साल की सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त होता है।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने और चांदी को खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनके आशीर्वाद से धन धान्य में वृद्धि होती है।
लेकिन, महंगाई के दौर में हर किसी के लिए सोने चांदी की खरीदारी करना आसान नहीं है। ऐसे में कुछ दूसरी चीजों को भी आप घर ला सकते हैं।
यदि आप अक्षय तृतीया वाले दिन सोने चांदी की खरीदारी नहीं कर सकते हैं तो बाजार से थोड़ा धनिया ही ले आएं। यह काफी शुभ माना जाता है।
बड़े बड़े शुभ त्योहारों पर धनिया को लाया जाता है। ऐसे में आप ज्यादा नहीं 5 रुपए का धनिया भी लाते हैं तो यह आपके लिए अच्छा हो सकता है।
अक्षय तृतीया वाले दिन शाम के समय धनिया रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। फिर अगले दिन धनिए को घर के गमले में अगल बगल बिखेर दें।
अक्षय तृतीया वाले दिन खरीदे गए धनिए को पूजा के बाद मंदिर में संभालकर रखें। फिर 7 दिन बाद उसे गाय को खिला दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।