घर की साफ-सफाई के लिए सभी झाड़ू जरूर लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में सुबह के समय झाड़ू लगाने का खास महत्व माना गया है।
सुबह के समय लगातार 41 दिन तक झाड़ू लगाते समय कुछ बातों को दोहराएं। ऐसा करने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
झाड़ू लगाते समय मन ही मन में बोलते रहे कि घर से परेशानियां दूर जा रही हैं। ऐसा बोलने से घर में चल रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। .
झाड़ू लगाते समय मन ही मन में आपको बोलना होगा कि कचरे के साथ दरिद्रता दूर हो रही है। माना जाता है कि 41 दिन ऐसा करने से घर में खुशहाली आ जाएगी।
यदि आप हमेशा स्ट्रेस में रहते हैं तो झाड़ू लगाते समय बोले की हमारे घर से तनाव बाहर जा रहा है। इसका असर आपको अपनी सेहत पर देखने को मिलेगा।
रोगों की गिरफ्त में रहने वाले लोगों को मन ही मन में बोलना चाहिए की घर से बीमारियां बाहर जा रही हैं। माना जाता है कि इस उपाय से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस उपाय को लगातार 41 दिन तक करना चाहिए। इसका सकारात्मक असर जीवन पर पड़ेगा और तमाम दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
झाड़ू लगाते समय एक उपाय करने का लाभ आपको मिलेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ