Budh Gochar: 3 दिन बाद बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
By Ekta Sharma2023-03-13, 16:46 ISTnaidunia.com
बुध-सूर्य की युति
इस महीने सूर्य 16 मार्च 2023 को गोचर करेंगे और मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध भी गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह मीन राशि में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग बनाएगी।
बुधादित्य राजयोग
3 राशि वालों के लिए तो मीन राशि में बन रहा यह बुधादित्य योग बहुत ही शुभ फल देगा। आइए जानते हैं कि वो लकी राशियां कौन सी हैं।
वृश्चिक राशि
बुधादित्य राजयोग का बनना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फल देगा। जीवन में सभी सुख मिलेंगे। वाहन-प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार में तगड़ा मुनाफा होने के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि में सूर्य और बुध की युति से बन रहा बुधादित्य राजयोग वृश्चिक राशि वालों को बहुत लाभ देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। आय बढ़ेगी। प्रेम विवाह हो सकता है।
मीन राशि
इस अवधि में पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और संबंध मजबूत होंगे। योग्य साथी की खोज में जुटे जातकों को इस अवधि में अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।