बुध का मिथुन में प्रवेश, आज से 4 राशियों का बढ़ेगा व्यापार


By Sahil14, Jun 2024 10:30 AMnaidunia.com

बुध का मिथुन राशि में प्रवेश

बुद्धि के कारक ग्रह बुध आज यानी 14 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी।

बुध-सूर्य की बनेगी युति

मिथुन राशि में सूर्य ग्रह 15 जून को प्रवेश करेंगे। ऐसे में बुध-सूर्य की युति बनेगी, जिसके प्रभाव से कुछ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

इन राशियों को होगा लाभ

बुध-सूर्य की युति का लाभ 4 राशि वालों को होगा। दो बड़े ग्रहों की युति के प्रभाव से कुछ लोगों को व्यापार में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि

बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से वृषभ राशि वालों को हर क्षेत्र में अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ कोई बड़ी डील भी लग सकती है।

मिथुन राशि

बुध-सूर्य की युति आपकी राशि में बन रही है, जिसकी वजह से मिथुन राशि वालों को हर कार्य में सफलता हासिल होगी। व्यापार के लिहाज से भी यह समय बेहतरीन साबित हो सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के जातक अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाएंगे। कारोबार में वृद्धि के साथ सिंह राशि वालों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

कुंभ राशि

बुध ग्रह के मिथुन राशि में विराजमान होने से कुंभ राशि के जातकों को करियर और व्यापार में तरक्की मिलेगी। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि किन बुध के गोचर करने से किन राशि वालों को व्यापार में वृद्धि होगी। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मंगल ग्रह करेंगे मेष राशि में संचार, 3 राशि वालों को होगा धन लाभ