वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। जून माह में बुध ग्रह कई बार गोचर करेंगे। 29 जून को होने वाला गोचर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जून महीने के आखिर में 29 तारीख को ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि बुध के राशि परिवर्तन से कुछ लोगों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। खैर, बुध के गोचर से 4 राशियों की किस्मत के सितारे चमक जाएंगे। इन लोगों को करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।
बुध का गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभदायक साबित होगा। इस दौरान आपको करियर के क्षेत्र में तरक्की के कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे।
बुध ग्रह मिथुन राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आपको करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। इतना ही नहीं, आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।
कर्क राशि में बुध ग्रह के प्रवेश करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। कन्या राशि वालों को धन कमाने के भी कई शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभदायक रहेगा। नौकरी में कुछ नए शानदार अवसरों की प्राप्ति आपको हो सकती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से लेख में दी गई सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
29 जून को होने वाला बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर कुछ लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ