भद्र राजयोग चमकाएगा 3 राशियों की किस्मत, विदेश की कर पाएंगे सैर


By Sahil27, May 2024 12:48 PMnaidunia.com

बुध ग्रह का गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है। फिलहाल बुध ग्रह वृषभ राशि में विराजमान हैं और 14 जून को राशि परिवर्तन करेंगे। 

मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश

बुध ग्रह 14 जून को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।

भद्र राजयोग का निर्माण

बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने से भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस राजयोग का सबसे बड़ा लाभ 3 राशि के जातकों को मिलेगा। 

3 राशि वाले करेंगे विदेश यात्रा

भद्र राजयोग से 3 राशि के जातकों को सफलता हासिल होगी। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो बुध के गोचर से कुछ राशि वालों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि के जातक

इस राशि वालों के लिए भद्र राजयोग फायदेमंद साबित होगा। इसका सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि वालों के करियर पर देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, काम के सिलसिले में आप विदेश भी जा सकते हैं।

सिंह राशि के जातक

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि बुध ग्रह के गोचर से सिंह राशि वालों की किस्मत सूरज की तरह चमकेगी। जून माह में इस राशि के जातकों को विदेश की सैर करने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि के जातक

भद्र राजयोग के प्रभाव से मकर राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से भी यह समय बेहतरीन साबित होगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी सत्यता का दावा नईदुनिया की तरफ से नहीं किया जा रहा है।

भद्र राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों की किस्मत चमकेगी। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी में जल देते समय क्या बोलने से गरीबी दूर होगी?